Home मध्य प्रदेश सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ।
मध्य प्रदेशराज्य

सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ।

Share
Share

छतरपुर (मप्र) । खजुराहो विश्व धरोहर की दिव्य छाया में भारतीय संस्कृति की लयात्मक चेतना एक बार फिर जाग्रत हो गई। बुंदेलखण्ड की ऐतिहासिक भूमि खजुराहो में ”52वाँ अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह” अपने भव्य शुभारंभ के साथ परम्परा, साधना और सौंदर्य का अद्भुत उत्सव लेकर उपस्थित हुआ है।भारतीय ज्ञान-परम्परा, नृत्य-शास्त्र और सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रवाह का उत्सव,जो कला साधकों और रसिकों को एक साथ जोड़ते हुए भारत की आत्मा को स्पंदित करता है।
मध्यप्रदेश शासन,संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन छतरपुर के सहयोग से आयोजित इस सात दिवसीय प्रतिष्ठापूर्ण समारोह का मंदिर परिसर खजुराहो में शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।विशिष्ट अतिथि सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा एवं अध्यक्षता संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने की। इस गरिमामयी अवसर पर विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी के साथ ही अपर मुख्य सचिव, संस्कृति विभाग शिवशेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति एन.पी. नामदेव, कलेक्टर छतरपुर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर भी मंचासीन रहे।

स्वागत उद्बोधन अपर मुख्य सचिव, संस्कृति विभाग शिवशेखर शुक्ला ने दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। खजुराहो ऐसा स्थान है,जहां पत्थरों में प्राण होते हैं।खजुराहो में स्थित कंदरिया महादेव मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, वामन मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, पार्वती मंदिर सहित देवालयों के परिवार विद्यमान हैं। शौर्य और रत्नों की धरती में कलाओं का संगम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि संस्कृति के साथ सनातन संस्कृति को जोड़ने की दिशा में आह्वान किया है। मध्यप्रदेश सरकार विविध कलाओं के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। इसलिए मध्यप्रदेश के बजट में संस्कृति विभाग की गतिविधियों के लिये भी राशि में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो नृत्य समारोह में पधारे शीर्ष नृत्य कलाकारों और नृत्य शैलियों के प्रतिनिधियों का स्वागत भी किया।
खजुराहो नृत्य समारोह में पहली बार आयोजित खजुराहो कार्निवाल का शुभारंभ हुआ।शिल्पग्राम में आयोजित इस कार्निवाल में भारतीय संस्कृति एवं परम्परा अनुरूप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर के सहयोग से आयोजित खजुराहो कार्निवाल में देश के 17 राज्य सहयोगी हैं,जहां की लोक एवं जनजातीय कलाओं का प्रदर्शन हो रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...