Home झारखण्ड धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा का हृदयाघात से निधन।
झारखण्डराज्य

धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा का हृदयाघात से निधन।

Share
Share

धनबाद : अंग्रेजी पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकार सुभाष मिश्रा का हृदयाघात से निधन हो गया। वह लगभग 64 वर्ष के थे। उनका निधन धनबाद के एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) में हुआ। उनके निधन की खबर से धनबाद के पत्रकार समाज में शोक की लहर है। वे अपने पीछे एक पुत्री व पत्नी छोड़ गए हैं।सुभाष मिश्रा लंबे समय तक देश के प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े रहे और अपनी सशक्त लेखनी, निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा भाषा पर उत्कृष्ट पकड़ के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2021 के बाद वे स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता कर रहे थे और हिंदी पोर्टल लगातार तथा अंग्रेजी न्यूज पोर्टल Jharkhand Story के लिए नियमित रूप से लेखन कर रहे थे।धनबाद के हीरापुर स्थित मास्टरपाड़ा के निवासी सुभाष मिश्रा अपने सौम्य स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और पेशेवर प्रतिबद्धता के कारण पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र में विशेष रूप से सम्मानित थे। वे धनबाद प्रेस क्लब के ट्रस्टी भी थे और पत्रकारों के हित से जुड़े मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।उनके निधन पर धनबाद के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।पत्रकार साथियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के...

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...