Home उत्तर प्रदेश कानपुर देहात रनियां की चार खाद्य तेल फैक्ट्रीयों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।
उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर देहात रनियां की चार खाद्य तेल फैक्ट्रीयों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।

Share
Major action by Food Safety Department in four edible oil factories of Raniya, Kanpur Dehat.
Share

तीस हजार नग खाद्य तेल सीज,ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ के नेतृत्व मे 35 सदस्यो की टीम ने की छापेमारी।

कानपुर देहात । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर कानपुर देहात जिले की चार बड़ी खाद्य तेल की फैक्ट्रियों पर कार्यवाही की गई। ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ के नेतृत्व में पहुंची टीमों को यहां बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर नमूने संकलित कर लगभग 30 हजार नग खाद्य तेल सीज किया गया है। कार्यवाही से दिन से लेकर देर रात तक अफरातफरी मची रही।छापेमारी के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ हरिशंकर सिंह ने बताया कि होली पर्व पर खाद्य तेल की मांग बढ़ने से बाजार में मिलावटी तेल की संभावना बढ़ जाती है। इसके चलते विशेष अभियान चलाकर छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज 58 टीमों द्वारा प्रदेश में 70 से अधिक इकाइयों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में कानपुर देहात जिले की औद्योगिक क्षेत्र रनियां में संचालित चार खाद्य तेल फैक्ट्रियों में टीमों ने कार्यवाही की है। जिनमे मयूर वनस्पति, बावर्ची वनस्पति, वैभव एडिबिल आयल मिल और अग्रवाल एग्रो शामिल है।मंगलवार की सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इसमें एक दर्जन से अधिक वाहनों में लगभग 35 सदस्यीय टीम यहां पहुंची थी, जिसमें आठ जिलों के डीओ ( मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ) तथा खाद्य निरीक्षक शामिल रहे। टीम द्वारा सभी इकाइयों में विभिन्न ब्रांडों के लगभग तीस हजार नग खाद्य तेल सीज किया गया है।जिसमें पाउच, डिब्बे, गत्ते, टीन आदि शामिल है। कार्यवाही के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर ने आम उपभोक्ताओं से जागरूक रहते हुए पैकिंग की गहनता से पड़ताल के बाद ही खरीदने की अपील भी की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...