Home क्राईम गैंगस्टर फहीम खान रिहाई मामले में सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

गैंगस्टर फहीम खान रिहाई मामले में सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट।

Share
Government reached Supreme Court in gangster Faheem Khan release case.
Share

धनबाद । वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान की रिहाई को लेकर मामला चर्चाओं में हैं।झारखंड सरकार ने रिहाई के आदेश को चुनौती दी हैं और सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई हैं।
झारखंड हाईकोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को फहीम खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को छः सप्ताह के भीतर फहीम खान को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि फहीम खान के सजा मामले में छूट देने के लिए 2007 की नीति नहीं बल्कि 1984 की नीति लागू होनी चाहिए।
चूंकि,समय सीमा खत्म होने के बावजूद सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया।जिसको लेकर फहीम खान के वकील अदालत की अवमानना का मामला दर्ज करने की तैयारी में थे।जबकि सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर दी है।
फहीम खान जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में बंद हैं और वासेपुर के सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। मामला 10 मई 1989 का हैं,जब सगीर हसन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
16 साल से अधिक समय से जेल में बंद फहीम खान कुछ समय पहले इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के बंदी वार्ड में भर्ती थे,जहां से एक महीने पहले ही उन्हें फिर से घाघीडीह जेल भेजा गया है।
अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही तय होगा कि वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को आजादी मिलेगी या जेल की सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...