Home झारखण्ड होली पर दिखी आपसी भाईचारे की मिसाल।
झारखण्डराज्य

होली पर दिखी आपसी भाईचारे की मिसाल।

Share
An example of mutual brotherhood was seen on Holi.
Share

रांची । चान्हो प्रखंड क्षेत्र के सोस गांव में होली का पर्व इस बार आपसी सद्भाव और भाईचारे की अनोखी मिसाल बन गया। यहां एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और प्रेम, एकता व सौहार्द का संदेश दिया। रंगों के इस पावन अवसर पर सभी ने मिलकर एक-दूसरे को गले लगाया और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। मौके पर शाहिद जफर (एआईएमआईएम नेता), रमीज राजा (जेएमएम नेता), अविनाश कुमार (भाजपा नेता), पूर्व सेक्रेटरी अतिकुर रहमान, समाजसेवी रमीज अख्तर, फिरदौस आलम, रोहित कुमार, रौशन कुमार, गोलू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को और मजबूत करते हैं। इस तरह सोस गांव की होली ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और एकजुटता का सकारात्मक संदेश दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...