Home झारखण्ड श्री श्याम भजन संध्या सह होली मिलन समारोह का आयोजन।
झारखण्डराज्य

श्री श्याम भजन संध्या सह होली मिलन समारोह का आयोजन।

Share
Organization of Shri Shyam Bhajan evening and Holi Milan ceremony.
Share

धनबाद । होली के शुभ अवसर पर कपड़ा पट्टी कतरास स्थित सुप्रसिद्ध पंडित और ज्योतिषाचार्य अजय शर्मा के आवास में श्री श्याम भजन संध्या सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मौके पर से आए भजन गायक अग्रवाल ने एक से एक बढ़कर भजन सुना कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

सर्वप्रथम सभी भक्तों ने श्याम बाबा के दरबार पर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।मौके पर पंडित अजय शर्मा, पवन अग्रवाल, बासु गोयल, बुलबुल राजगढ़िया, सुरेश शर्मा ,भरत शर्मा, सुशील चौधरी, अनिल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल ,मधु अग्रवाल, कल्लू चौधरी, गोपाल चौधरी, दिनेश जेठवा सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...