Home उत्तर प्रदेश थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में हत्यारोपी गिरफ्तार,अपराधियों में खौफ।
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्मराज्य

थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में हत्यारोपी गिरफ्तार,अपराधियों में खौफ।

Share
Murder accused arrested under the leadership of police station in-charge Deepak Kumar, fear among criminals.
Share

वाराणसी । जब से थाना प्रभारी दीपक कुमार ने चोलापुर थाने की कमान संभाली है, क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व और ‘गुड वर्क’ की निरंतरता के कारण जहाँ अपराधी अब थर-थर कांप रहे हैं, वहीं आम जनता के बीच वह एक लोकप्रिय और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में उभरे हैं। इसी कड़ी में चोलापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया है।

पुरानी रंजिश में हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत, चोलापुर पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के माध्यम से मुखबिर की सूचना पर हत्या के वांछित अभियुक्त प्रिन्स मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त को 5 मार्च को समय 03.15 बजे गरथमा मोड़ से पकड़ा गया।वादी जितेन्द्र भारद्वाज ने तहरीर दी थी कि अभियुक्त ने पुरानी रंजिश के कारण अपनी बिना नंबर की खुली जीप से जानबूझकर उसके चचेरे भाई रोहित राजभर को कुचलकर मार डाला था।

अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 094/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीकृत है।

सोशल मीडिया पर गन के साथ टशन दिखाना पड़ा भारी।

थाना प्रभारी दीपक कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम केवल सड़क के अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया के ‘मनबढ़ों’ पर भी पैनी नजर रख रही है। इसी क्रम में दानगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा तराँव के एक युवक द्वारा फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना उसे भारी पड़ गया।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। नवागत चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को धर दबोचा।

जनता के प्रिय बने थानेदार।

थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में जिस तरह से चोलापुर पुलिस एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है, उससे अपराधियों में यह संदेश साफ गया है कि कानून के हाथ लंबे हैं। क्षेत्र की जनता पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की खुले दिल से प्रशंसा कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के साथ बैठक.

निजी स्कूलों को देंगे वार्षिक शुल्क का विस्तृत विवरण। अभिभावक क्वार्टरली दे...

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...