Home झारखण्ड गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।
झारखण्डराज्य

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।

Share
Instructions to strengthen the water supply system before summer.
Share

मॉनिटरिंग के लिए बनाया जाएगा वॉर रूम।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गर्मी से पहले जिले की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

बैठक में उपायुक्त ने जिले में पानी से संबंधित जितनी भी समस्याएं हैं, उनका गर्मी से पहले त्वरित समाधान करने, सभी जलमीनारों को नियमित रूप से चालू रखने, जलापूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति से संबंधित समस्या आने पर उसे 24 से 48 घंटे के भीतर हर हाल में दूर करें। जलापूर्ति व्यवस्था की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जलमीनार, चापाकल, कुएं सहित जलापूर्ति से जुड़े सभी मौजूदा जल स्रोत शत-प्रतिशत क्रियाशील (फंक्शनल) होने चाहिए। मार्च माह के अंत तक जिले के सभी चापाकल, कुएं एवं जलमीनारों को पूरी तरह से दुरुस्त एवं कार्यशील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए टीम का गठन किया जाएगा। इसमें संबंधित क्षेत्र के बीडीओ तथा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता शामिल रहेंगे। साथ ही एक सत्यापन टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रैंडम निरीक्षण भी किया जाएगा।

बैठक के दौरान प्लंबर एवं श्रमिकों की उपलब्धता की भी जानकारी ली गई, ताकि किसी भी खराबी को शीघ्र ठीक किया जा सके। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स की सूची तैयार करने तथा विश्वसनीय विक्रेताओं से बेहतर गुणवत्ता के सामान की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए एक वार रूम भी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगली बैठक में सभी संबंधित विभाग अपनी विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इस बार गर्मी के मौसम में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क एवं तैयार रहेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले के किसी भी परिवार को पानी लाने के लिए दूर तक नहीं जाना पड़े।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पीएचईडी 1 एवं 2 के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...