Home झारखण्ड टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।
झारखण्डराज्य

टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।

Share
Retired headmaster of Tundi, teacher Rajendra Tiwari passed away.
Share

मुखिया बसंत नारायण तिवारी के बड़े भाई थे राजेन्द्र तिवारी।

धनबाद । टुंडी के पूर्णाडीह गांव निवासी सेवानिवृत्त वयोवृद्ध शिक्षक राजेन्द्र तिवारी का निधन गुरुवार की सुबह हो गया।वे शिक्षक होने के साथ – साथ राजनीतिक मर्मज्ञ ज्ञाता थे।वे झामुमो के दिशोम गुरु के निकटतम मित्रों में से एक थे।टुंडी इलाके में जब कभी भी कहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सभा होती थी,तो खूले मंच से गुरुजी इनका नाम मान-सम्मान के साथ लिया करते थे।कर्ई राजनीतिक नेता इनके चौखट में हमेशा उपस्थित रहा करते थे।वे अपने समय के धनबाद के प्रसिद्ध दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार भी रहें।वे अपने पीछे भरापूरा हंसता खेलता परिवार छोड़कर गये हैं।वे टुंडी के अन्तिम राजा स्वर्गीय रावणेश्वर प्रसाद सिंह के सहपाठी भी थे।आज टुंडी के एक युग का अंत हो गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...