बामौरकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वनखेड़ा पुलिया पर लूट करने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार,लूटा गया माल भी बरामद।
घटना के 48 घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।
शिवपुरी (मप्र) । खनियाधाना के बामौरकलां थाना पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मशरूका बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती 05 मार्च को ग्राम गोरवर निवासी हनुमत लोधी (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मार्च को वनखेड़ा पुलिया के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की। बदमाशों ने उससे 15,000 रुपये नकद, एक मोटोरोला मोबाइल और गले की ओम छपी सोने की पुतइया लूट ली थीं। पुलिस ने धारा 309 (6) BNS एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।सक्रिय हुई पुलिस टीमें, मुखबिर तंत्र से मिली सफलता अपराध की गंभीरता को देखते हुए SP शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी और उनकी टीम ने मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने जिन चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है, वे सभी स्थानीय निवासी हैं।जिनमें अमित उर्फ भज्जू ग्राम नदावन निवासी,आकाश उर्फ गुल्ला शंकरपुर निवासी,कक्काजू उर्फ रंजीत शंकरपुर निवासी,अनिल ग्राम नदावन निवासी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद किया।जिसमें शामिल 01 मोटोरोला मोबाइल (कीमत करीब 20,000 रुपये),01 सोने की पुतईया (ओम छपी हुई, कीमत करीब 15,000 रुपये), लगभग 7,500 रुपये नकद न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। पकड़े गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Leave a comment