Home क्राईम लूट करने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार,लूटा गया माल भी बरामद।
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

लूट करने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार,लूटा गया माल भी बरामद।

Share
4 vicious criminals who committed robbery arrested, looted goods also recovered.
Share

बामौरकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वनखेड़ा पुलिया पर लूट करने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार,लूटा गया माल भी बरामद।

​घटना के 48 घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।

शिवपुरी (मप्र) । खनियाधाना के बामौरकलां थाना पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मशरूका बरामद कर लिया है। ​जानकारी के अनुसार बीती 05 मार्च को ग्राम गोरवर निवासी हनुमत लोधी (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मार्च को वनखेड़ा पुलिया के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की। बदमाशों ने उससे 15,000 रुपये नकद, एक मोटोरोला मोबाइल और गले की ओम छपी सोने की पुतइया लूट ली थीं। पुलिस ने धारा 309 (6) BNS एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।​सक्रिय हुई पुलिस टीमें, मुखबिर तंत्र से मिली सफलता ​अपराध की गंभीरता को देखते हुए SP शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी और उनकी टीम ने मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। ​पुलिस ने जिन चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है, वे सभी स्थानीय निवासी हैं।जिनमें अमित उर्फ भज्जू ग्राम नदावन निवासी,​आकाश उर्फ गुल्ला शंकरपुर निवासी,​कक्काजू उर्फ रंजीत शंकरपुर निवासी,​अनिल ग्राम नदावन निवासी शामिल हैं। ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद किया।जिसमें शामिल ​01 मोटोरोला मोबाइल (कीमत करीब 20,000 रुपये),​01 सोने की पुतईया (ओम छपी हुई, कीमत करीब 15,000 रुपये), लगभग 7,500 रुपये नकद ​न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। पकड़े गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...