युवती पांच माह की हैं गर्भवती,युवक ने शादी करने से किया इनकार।
धनबाद । रविवार को महिला दिवस के अवसर कतरास तिलाटांड़ स्थित महिला थाना में थाना प्रभारी के खिलाफ महिलाओं ने जमकर बवाल किया।महुदा निवासी पीड़ित पक्ष ने बताया कि धनबाद के एक युवक ने उनकी पुत्री को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाकर धोखा दिया हैं।उनकी पुत्री 5 माह की गर्भवती हैं और युवक शादी करने से इनकार कर रहा हैं।जबकि,लिखित शिकायत 3 दिन पहले ही महिला थाना प्रभारी को दिया गया है।फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।इस मामले में थाना प्रभारी द्वारा समझौता करने की बात कही जा रही हैं।
Leave a comment