Home झारखण्ड पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों में मुठभेड़।
झारखण्डराज्य

पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों में मुठभेड़।

Share
Encounter between police and Prince Khan's henchmen.
Share

धनबाद । पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों में रविवार की शाम मुठभेड़ हुई।जिसमें सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईफोड़ मंदिर पहाड़ी जंगल के नजदीक पुलिस ने एनकाउंटर में प्रिंस खान के एक गुर्गे को घायल कर दिया।जबकि, दूसरा फरार हो गया।पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में सरायढेला थाना के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह भी घायल हुये।जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग रेंज क्षेत्र में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अपराधियों की घेराबंदी की।अपराधियों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर बम और गोलियों से हमला कर दिया।जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से काफी देर तक गोलियां चलीं।बताया जाता हैं कि गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा ठेकेदार से रंगदारी वसूलने आया था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...