Home झारखण्ड विधायक रागिनी सिंह ने की SNMMCH परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को तत्काल चालू करने की मांग।
झारखण्डराज्य

विधायक रागिनी सिंह ने की SNMMCH परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को तत्काल चालू करने की मांग।

Share
MLA Ragini Singh demanded immediate opening of the super specialty hospital built in the SNMMCH campus.
Share

धनबाद । झरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक Ragini Singh ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में धनबाद के Shahid Nirmal Mahto Medical College and Hospital (SNMMCH) परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के वर्षों से चालू नहीं होने पर सरकार को तीखे शब्दों में घेरा। उन्होंने कहा कि 167 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक अस्पताल वर्षों से बंद पड़ा है, जो सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता का बड़ा उदाहरण बन गया है।

विधायक ने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार द्वारा धनबाद को एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सौगात दी गई थी। इस परियोजना के तहत 200 बेड का आधुनिक अस्पताल तैयार किया गया, जिसमें 160 जनरल बेड और 40 आईसीयू बेड, आठ अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तथा रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी दस्तावेजों के अनुसार लगभग 87 करोड़ रुपये मशीनों और उपकरणों की खरीद पर और करीब 80 करोड़ रुपये भवन निर्माण पर खर्च किए गए हैं। अधिकांश निर्माण कार्य और उपकरणों की स्थापना पूरी होने के बावजूद अस्पताल का संचालन अब तक शुरू नहीं होना जनता के साथ एक तरह का अन्याय है।

रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद और पूरे कोयलांचल क्षेत्र की लाखों आबादी को आज भी कैंसर, हृदय रोग और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची और कोलकाता जैसे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है और कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से जान तक चली जाती है।

उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अस्पताल पूरी तरह तैयार है तो आखिर इसे चालू करने में इतनी देरी क्यों हो रही है? वर्षों तक बंद पड़े रहने से जनता के बीच यह सवाल भी उठने लगा है कि कहीं इसके पीछे निजी अस्पतालों की लॉबी या स्वास्थ्य माफियाओं का दबाव तो नहीं है।

विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि SNMMCH परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को तत्काल चालू करने की स्पष्ट समय-सीमा घोषित की जाए, कैंसर, कार्डियक और न्यूरो सहित सभी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शीघ्र शुरू की जाएं तथा संचालन में देरी के कारणों की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि धनबाद जैसे बड़े औद्योगिक और घनी आबादी वाले जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की इस तरह की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को इस पर तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...