Home झारखण्ड मेयर संजीव सिंह से लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा राय ने की शिष्टाचार मुलाकात।
झारखण्डराज्य

मेयर संजीव सिंह से लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा राय ने की शिष्टाचार मुलाकात।

Share
State President of LJP Mahila Cell Asha Rai had a courtesy meeting with Mayor Sanjeev Singh.
Share

पुष्पगुच्छ व शाल भेंट कर किया सम्मानित,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर हुई विशेष चर्चा।

धनबाद । लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आशा राय ने धनबाद के महापौर संजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मेयर संजीव सिंह को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान आशा राय ने शहर में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर मेयर का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने महिलाओं को अधिक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही नगर निगम स्तर पर महिलाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान मेयर संजीव सिंह ने आशा राय का स्वागत करते हुए कहा कि शहर के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और नगर निगम महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर संभव पहल करेगा।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि “धनबाद के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में महिलाओं को सम्मान और अवसर मिले, इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।”

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...