Home झारखण्ड जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति,लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं – गैस कंपनियां
झारखण्डराज्य

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति,लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं – गैस कंपनियां

Share
Adequate supply of domestic gas in the district, people do not need to panic - gas companies
Share

उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस कंपनियों और विभिन्न एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।

एक बुकिंग के बाद 25 दिनों के बाद होगी दूसरी बुकिंग।

गैस कंपनियों का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन जारी,कुछ दिनों में सामान्य रुप से होगी बुकिंग,लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं।

IVR, APP और WEB BASED बुकिंग करें, एजेंसी में आने की जरुरत नहीं।

25 दिन से पहले आपातकालीन स्थिति में 2 और 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं उपभोक्ता।

BPCL और HPCL 5 लीटर के सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध।

आपातकालीन स्थिति में आधार कार्ड ले जाकर 5 लीटर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं उपभोक्ता।

कालाबाजारी किसी भी सूरत में न हो, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई – मंजूनाथ भजन्त्री

डिस्ट्रिक लेवल मॉनिटरिंग कमिटि बनाने का निर्देश

टीम इंडिया, टीम झारखंड और टीम रांची बनकर करना है काम – उपायुक्त

रांची । ‘‘जिले में घेरलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है,लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है’’ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के साथ बैठक के दौरान आईओसीएल, बीपीसीएल, एवं एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रुप से ये बातें कही। गैस कंपनियों की ओर से यह भी कहा गया कि लोग पैनिक होकर बुकिंग न करें। ज्यादा संख्या में बुकिंग रिक्वेस्ट आने से गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर पर असर पड़ा है, जिसके अपग्रेडेशन का कार्य जारी है, कुछ ही दिनों में सामान्य रुप से बुकिंग हो सकेगी, लोगों को एजेंसियों के ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं है।

एक बुकिंग के बाद 25 दिनों के बाद होगी दूसरी बुकिंग।

भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक बुकिंग के बाद 25 दिनों बाद ही दूसरी बुकिंग हो पायेगी। आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 2 और 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि HPCL और BPCL के 5 लीटर के सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, आधार कार्ड लेकर उपभोक्ता गैस प्राप्त कर सकते हैं।

IVR, APP और WEB BASED बुकिंग करें, एजेंसी में आने की जरुरत नहीं।

बैठक में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उपभोक्ता आइवीआर, मिस्ड कॉल फैसिलिटी, ऐप और वेब बेस्ड बुकिंग करें, उन्हें एजेंसी में आने की जरुरत नहीं है। बुकिंग में हो रही देरी सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण है जो जल्द ही दूर हो जायेगा।

कालाबाजारी किसी भी सूरत में न हो, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई – मंजूनाथ भजन्त्री

उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस की बढ़ती मांग के बीच सभी गैस कंपनियों और एजेंसियों को प्रॉपर प्लानिंग और कम्यूनिकेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू है, सभी उपभोक्ताओं तक घरेलू गैस सामान्य तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें, किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

डिस्ट्रिक लेवल मॉनिटरिंग कमिटि बनाने का निर्देश।

बैठक में उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अस्पतालों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ओल्ड ऐज होम, अनाथालय, कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल, मध्याह्न भोजन, संप्रेषण गृह, जेल, सीएपीएफ आदि में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इसके लिए डिस्ट्रिक लेवल मॉनिटरिंग कमिटि बनाने का निर्देश दिया गया। कमिटि में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, मार्केटिंग ऑफिसर, ओएमसी एवं गैस एजेंसी के नोडल, हॉस्पिटल के नोडल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी होंगे। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा अबुआ साथी (9430328080) पर गैस आपूर्ति से संबंधित आनेवाली शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिये।

टीम इंडिया, टीम झारखंड और टीम रांची बनकर करना है काम।

मौजूदा वैश्विक स्थिति को देखते हुए उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी से टीम इंडिया, टीम झारखंड और टीम रांची बनकर काम करने की बात कही है। उन्होंने रांचीवासियों से गैस एजेंसियों के दिये गये निर्देशों का पालन करने की बात कही ताकि लंबे समय तक रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...