Home झारखण्ड UPSC उत्तीर्ण शुभम कुमार को मजदूर नेताओं ने किया गया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

UPSC उत्तीर्ण शुभम कुमार को मजदूर नेताओं ने किया गया सम्मानित।

Share
UPSC passed Shubham Kumar was honored by labor leaders.
Share

धनबाद । जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत जमुआटांड़ निवासी हीरालाल महतो के पुत्र शुभम कुमार के यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।शुभम की इस बड़ी उपलब्धि पर एटक सहित क्षेत्र के मजदूर नेताओं ने शुभम से मुलाकात कर फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष एनडी पाण्डेय उर्फ नर्मदेश्वर पांडेय व क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ने कहा कि किसी भी ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली यूपीएससी को पास करना बेहद गर्व की बात है। शुभम ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे बाघमारा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि शुभम की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
मौके पर एटक के क्षेत्रीय सचिव संतोष चंद्र गोराई, नवल किशोर महतो, सुमन पांडेय सहित कई मजदूर नेता, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...