Home झारखण्ड विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।
झारखण्डराज्य

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।

Share
Training of teachers to improve the educational environment in schools.
Share

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय व्यवस्था सुधारने पर हुआ प्रशिक्षण।

नो कॉस्ट–लो कॉस्ट गतिविधियों से बेहतर होंगे विद्यालय : प्रशिक्षण में शिक्षकों को दी गई जानकारी।

पॉलीटेक्निक संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से धनबाद के पॉलीटेक्निक संस्थान में विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने, बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने तथा शिक्षण वातावरण को सकारात्मक बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को बताया गया कि विद्यालय में आने वाले बच्चों का स्वागत करना, उनका जन्मदिन मनाना तथा विद्यालय में अपनापन का माहौल बनाना बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में सहायक होगा।

प्रशिक्षण में नो कॉस्ट – लो कॉस्ट गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए शिक्षकों को एक विशेष फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर विद्यालयों का आकलन किया जाएगा। जिले के लगभग 1700 विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा जिन विद्यालयों को 90 से अधिक अंक प्राप्त होंगे उन्हें हाई असेसमेंट की श्रेणी में रखा जाएगा।

शिक्षकों को जिम्मेवारी पंजी रखने का भी निर्देश दिया गया, जिसमें विद्यालय से संबंधित सभी गतिविधियों एवं कार्यों का रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षण के लगभग दो महीने बाद विद्यालयों का एक सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान नो कॉस्ट – लो कॉस्ट फॉर्म के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उन्हें आगे और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, डीएमएफटी पीएमयू की टीम, तथा शिक्षक मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...