Home झारखण्ड सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज।
झारखण्डराज्य

सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज।

Share
Eid prayers were offered peacefully in all Eidgahs and mosques.
Share

धनबाद । ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर नमाजियों ने देश की खुशहाली, बरकत, अमन और चैन की दुआ मांगी। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 7.15 बजे से लेकर 9:00 बजे तक ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। सभी थाना क्षेत्र तथा संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती थी। सुबह 6:00 बजे से कंट्रोल रूम कार्यरत रहा। कंट्रोल रूम में कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। कंट्रोल रूम रविवार सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा।

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के झरिया, एना इस्लामपुर, तेतुलमारी, बलियापुर, पूर्वी टुंडी, टुंडी, निरसा, कलियासोल, बाघमारा, एगारकुंड सहित धनबाद के रेलवे ग्राउंड, नया बाजार ईदगाह मस्जिद, टीसी कंपाउंड मस्जिद, हैदरी मस्जिद लोहा मार्केट, मनईटांड़ मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, अब्दुल जब्बार बड़ी मस्जिद वासेपुर, शमशेर नगर ईदगाह, इसलामपुर ईदगाह, नयी मस्जिद वासेपुर, रहमतगंज मस्जिद, सी ब्लाक मदरसा इस्लामिया भूली, डी ब्लाक टाउनशिप ईदगाह भूली, अहसन आलम मस्जिद मारुफगंज, मदीना मस्जिद कुसुण्डा स्टेशन, कोयला नगर मस्जिद, रजा मस्जिद शमशेर नगर, गौसिया भट्टा मोहल्ला नया बाजार, गौसिया मस्जिद मिल्लतगंज, बगदादी मस्जिद चेक पोस्ट कतरास रोड, जोनल ट्रेनिंग स्कूल वासेपुर, आजाद नगर ईदगाह, मस्जिद अल हिरा फ्रेंड्स कालोनी, मिल्लत मस्जिद मिल्लत कालोनी, मदनी मस्जिद शमशेर नगर, जामा मस्जिद पुराना बाजार, गौसिया मस्जिद आजाद नगर, खैरून निशा मस्जिद गफ्फार कालोनी, आजाद नगर इमामबाड़ा 3 मस्जिद, गुलजारबाग मस्जिद, धनबाद स्टेशन रोड मस्जिद, खाना रोड मस्जिद नया बाजार, अब्दुल गनी मस्जिद बाईपास रोड, यहीया रजा मस्जिद बाईपास रोड, कोला कुसमा ईदगाह, उमर अमन सोसायटी गेट, मस्जिद हुसैन पंडरपाल, मोहसिन आजम मस्जिद, मस्जिद अबू बकर सिद्दीकी रहमत गंज, मोहम्मदी मस्जिद बाईपास रोड, मस्जिद यूसुफ नबीनगर वासेपुर, मक्का मस्जिद कलाली बागान, सिल्वर डाँव ग्राउंड गफ्फार कालोनी, जैबून निशा मस्जिद न्यू आजाद नगर सहित जिले के अन्य ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की।

नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...

झारखंड विस की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सर्किट हाउस में समिति...