Home Aaryaa News न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क पर एक से अधिक डिवाइस में देखें आर्या डिजिटल ओटीटी।
Aaryaa Newsमनोरंजन

न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क पर एक से अधिक डिवाइस में देखें आर्या डिजिटल ओटीटी।

Share
Watch Arya Digital OTT across multiple devices at the lowest subscription fee.
Share

आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं।वहीं एक से अधिक डिवाइस पर आर्या डिजिटल ओटीटी में रिलीज वेब सीरीज और फिल्में दर्शक देख सकते हैं।साथ में लाइव टीवी चैनल्स भी उपलब्ध हैं।सब्सक्रिप्शन शुल्क राशि तीन अलग – अलग बजट में हैं।जिसमें से सबसे कम के शुल्क में भी अधिकतम दो डिवाइस में आर्या डिजिटल ओटीटी को देखा जा सकता हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी आम लोगों के बजट को देखते हुए तैयार किया गया हैं।चूंकि,यह भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।ऐसे में क्षेत्रीय दर्शकों को भी वेब सीरीज और फिल्में कम खर्च में देखने के लिए उपलब्ध हो,इसी उद्देश्य से न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क रखा गया हैं।इसके अतिरिक्त एक ही सब्सक्रिप्शन लेकर वेब सीरीज,फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स भी देखी जा सकती हैं।हिंदी के साथ – साथ भोजपुरी, बांग्ला एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में व वेब सीरीज रिलीज हैं।हॉलीवुड और साउथ की फिल्में भी हिंदी में उपलब्ध हैं।लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट रिलीज हैं।जिनमें से 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं।स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी दोनों में आर्या डिजिटल ओटीटी को डाउनलोड कर सकते हैं एवं घर बैठे ही मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...