Home उत्तर प्रदेश पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप,चचेरी बहन को जलाया।
उत्तर प्रदेशराज्य

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप,चचेरी बहन को जलाया।

Share
Family dispute turns violent, cousin sister burnt.
Share

अलीगढ़ । अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार दो भाइयों के बीच चल रहे आपसी विवाद के दौरान एक भाई के बेटे ने अपनी चचेरी बहन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवती झुलस गई और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बताई जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...