Home झारखण्ड महामहिम राज्यपाल ने देव कुमार की नई कृति “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन।
झारखण्डराज्य

महामहिम राज्यपाल ने देव कुमार की नई कृति “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन।

Share
His Excellency the Governor released Dev Kumar's new work “Power of Mindset”.
Share

खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने दी शुभकामनाएँ।

रांची। लोकभवन रांची में महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखक देव कुमार की प्रेरणादायक पुस्तक “पावर ऑफ माइंडसेट” का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक को पुस्तक प्रकाशन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक पुस्तकें युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करती हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. शालिनी मिंज, प्राचार्य जलेश्वर कुमार एवं मुकेश कुमार महतो भी उपस्थित रहें।

पुस्तक के विमोचन पर खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे झारखण्ड के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि देव कुमार ने अपनी पूर्व प्रकाशित चर्चित पुस्तक “मैं हूँ झारखण्ड” के माध्यम से झारखण्ड की पहचान, संस्कृति तथा यहां के युवाओं की सोच को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।

विनय तिवारी ने कहा कि “पावर ऑफ माइंडसेट” पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। यह पुस्तक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक समाज में सकारात्मक सोच और आत्म-विकास की भावना को और मजबूत करेगी।

अंत में उन्होंने लेखक देव कुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...