Home झारखण्ड CISF ने किया अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई।
झारखण्डराज्य

CISF ने किया अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई।

Share
CISF took action against illegal coal mining.
Share

100 टन से अधिक अवैध कोयला किया गया जब्त।

धनबाद : तिसरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी के दौरान अवैध खनन के एक मुहाने को ध्वस्त कर दिया।लगभग 100 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया।इस कार्रवाई से अवैध कोयला खनन करने वालों में भय हैं।

ज्ञात हो कि तिसरा क्षेत्र में अवैध खनन का काफी समय से किया जा रहा हैं।खतरनाक और संकरी सुरंगों से अवैध तरीके से कोयला निकाला जाता है।ज्यादा कमाई का लालच देकर काम करने वाले मजदूर बाहर से बुलाये जाते है।सुरक्षा के अभाव में खनन स्थल पर किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

आमटाल पंचायत के मुखिया संजय गोराई लगातार प्रशासन को इस अवैध खनन की सूचना दे रहे थे, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। BCCL अधिकारियों पर बढ़ते दबाव के कारण यह कार्रवाई हुई।ऐसे में प्रशासन की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह हैं।

इस कार्रवाई के बावजूद तिसरा क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर अवैध खनन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कथित चुप्पी के कारण अवैध कोयला का कारोबार बेखौफ जारी हैं।केवल एक मुहाने को बंद करने से इसकी रोकथाम संभव नहीं हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...