Home झारखण्ड श्री रामचरित मानस महायज्ञ में चार दिवसीय रामकथा का शुभारंभ।
झारखण्डराज्य

श्री रामचरित मानस महायज्ञ में चार दिवसीय रामकथा का शुभारंभ।

Share
Inauguration of four-day Ramkatha in Shri Ramcharit Manas Mahayagya.
Share

अयोध्या धाम से आईं हैं कथा वाचिका व्यास रसिक साध्वी उमा जी।

धनबाद । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ ग्राम में आयोजित सात दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ में रविवार 29 मार्च की रात्रि से राम कथा का शुभारंभ हुआ।जो आगामी 01 अप्रैल तक आयोजित होगी।चार दिवसीय इस राम कथा में अयोध्या धाम से आईं कथा वाचिका व्यास रसिक साध्वी उमा जी प्रवचनकर्ता हैं।महायज्ञ समिति के द्वारा साध्वी उमा जी का स्वागत एवं सम्मान किया गया और विधिवत पूजा अर्चना के साथ राम कथा के प्रथम दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने धार्मिक उपदेश का श्रवण किया।


साध्वी उमा जी के प्रवचन से वातारण भक्तिमय हुआ एवं उपस्थित ग्रामीणों ने जय श्रीराम के नारे लगाये।साध्वी उमा जी ने गुरु एवं भक्ति के बारे में विस्तार से बताया।वहीं,यह भी कहा कि सनातनियों को अपने घरों में कोई एक धार्मिक ग्रंथ जरूर रखना चाहिए।इसके अतिरिक्त गुरु के महत्व को बताया।वहीं भक्ति के विभिन्न प्रकार की व्याख्या की।धार्मिक प्रवचन के साथ मौजूद ग्रामीणों ने भक्ति गीत संगीत का भी आनंद लिया।


मौके पर यज्ञाचार्य पंडित अजीत पांडेय,प्रेरक राजू पांडेय,सहयोगी सुनील पांडेय,पवन पांडेय,रिंकू पांडेय,यजमान महेंद्र सिंह व झरना देवी,शिवनंदन महतो व मंजू देवी,दयानंद महतो व फूलकुमारी देवी,भागीरथ महतो व भवानी देवी, संजय सिंह व कविता सिंह,करमचंद महतो व तिलका देवी, यज्ञ संरक्षक टेकलाल महतो,मुखिया भीम लाल रजक,पंसस शंकर रजक,रामकिशुन रजक,दशरथ कुम्हार,आदित्य कुम्हार,संतोष रवानी,राजेंद्र महतो बबलू महतो,देवनारायण महतो,अशोक प्रामाणिक,देवराज कुंभकार एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...