Home बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार की कल्पना पूर्ण होगी – हीरो राजन कुमार
बिहारराज्य

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार की कल्पना पूर्ण होगी – हीरो राजन कुमार

Share
The vision of developed Bihar will be fulfilled under the leadership of Deputy CM Samrat Chaudhary - Hero Rajan Kumar
Share

पटना (बिहार) । पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिन तक चले बिहार दिवस 2026 समारोह मे गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने समां बांध दिया। इस शो की चर्चा कई महकमे में हुई और इसी संदर्भ में हीरो राजन कुमार के पुराने मित्र सम्राट चौधरी से उनकी हालिया मुलाकात यादगार रही।बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम हैं।दोनों मित्रों का एक दूसरे के घर भी आना जाना रहा है।ऐसे में जब दोनों अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर मिले तो कई बाते हुई।विकसित बिहार के सपने को कैसे आगे बढ़ाया जाए,इस दिशा में बातचीत हुई।बिहार में फ़िल्मों की शूटिंग और कलाकारों के हित को लेकर भी चर्चा हुई।

बता दें कि राजन कुमार और सम्राट चौधरी के पैतृक गांव मुंगेर में बिल्कुल आस – पास हैं।बचपन के साथियो ने कई मंच पर एक दूसरे को सपोर्ट किया हैं।इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में हीरो राजन कुमार काम करते रहे हैं।सम्राट चौधरी को उनकी कार्यशैली पसन्द रही है।वही सम्राट चौधरी को राजनीति में अच्छा खासा अनुभव है और वह बिहार के सीएम की दौड़ में शामिल रहे हैं।बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

राजन कुमार ने गाँधी मैदान में हुए बिहार दिवस कार्यक्रम में चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5375वां लाइव शो पूरा किया। लगातार तीन दिनों तक उन्होंने चार्ली चैप्लिन के अवतार में अपनी जादूगरी दिखाई।हीरो राजन कुमार पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन के चरित्र को जी रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...