Home झारखण्ड बाघमारा घटना की डीडीसी ने की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

बाघमारा घटना की डीडीसी ने की समीक्षा।

Share
DDC reviews Baghmara incident.
Share

प्रभावितों के लिए मूलभूत सुविधा की समुचित व्यवस्था करने का दिया निर्देश।

राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को दिया जाएगा मुआवजा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मंगलवार की शाम बाघमारा में हुई घटना को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। उनके लिए भोजन, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिकायत, विशेषकर खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर, प्राप्त नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारी रखें। साथ में मौके पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने, सभी अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा समस्त स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए जेआरडीए को प्रभावित स्थल का दौरा कर पारिवारिक सर्वे करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन बैठक में अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, जिला खनन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीबी, बाघमारा के डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेआरडीए के पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...