Home पश्चिम बंगाल आसनसोल में पीएम की रैली में मोबाइल चोरी,कई लोग और नाबालिग हिरासत में।
पश्चिम बंगालराजनीतिराज्य

आसनसोल में पीएम की रैली में मोबाइल चोरी,कई लोग और नाबालिग हिरासत में।

Share
Mobile stolen at PM's rally in Asansol, many people and minors detained.
Share

पोलो ग्राउंड की भीड़ में वारदात, महिलाओं ने लगाये फोन चोरी के आरोप।

आसनसोल (प. बंगाल) : आसनसोल स्थित पोलो ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के दौरान भारी भीड़ और उत्साह के बीच मोबाइल चोरी की कई घटनाएं सामने आई। रैली खत्म होते ही माहौल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, रैली में शामिल कई लोगों खासतौर पर महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत की। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ संदिग्धों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में कई नाबालिग भी शामिल हैं।आसनसोल के हीरापुर थाना पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

रैली के दौरान बीजेपी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन इस घटना ने आखिर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...