Home झारखण्ड विशेष आधार शिविर में 44 दिव्यांग जनों का हुआ एनरोलमेंट।
झारखण्डराज्य

विशेष आधार शिविर में 44 दिव्यांग जनों का हुआ एनरोलमेंट।

Share
Enrollment of 44 disabled people in special base camp.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सोमवार को धनबाद प्रखंड के सियालगुदड़ी पंचायत भवन में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसने 44 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

बताया कि तोपचांची प्रखंड में 15 अप्रैल, टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एग्यारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गाँधी सेवा सदन में महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि।

धनबाद : सोमवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को गाँधी सेवा...

वार्ड 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने लिलोरी मंदिर में की पूजा अर्चना।

धनबाद । वार्ड संख्या 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने अपनी...

रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती, जिला प्रशासन के बड़े फैसले।

रांची । रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की...

नौशीन खान की अध्यक्षता में जुगसलाई नगर परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

विकास कार्यों पर गंभीर मंथन, विधायक मंगल कालिंदी के महत्वपूर्ण सुझाव। विभिन्न...