Home झारखण्ड बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।
झारखण्डराज्य

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

Share
Teachers will hold Satyagraha from April 20 demanding outstanding salary and regular payment.
Share

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान ने विद्यालय प्रबंधन पर कई माह से वेतन भुगतान नहीं करने और वेतन वृद्धि से वंचित रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने जानकारी दी कि वे वर्ष 2002 से विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
भावना चौहान के अनुसार, वेतन भुगतान व वृद्धि की मांग करने पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और विद्यालय छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है और अत्यंत कम वेतन में भी वे शिक्षा सेवा देने को विवश हैं।
इस संबंध में उन्होंने कई बार विद्यालय समिति एवं संबंधित सरकारी विभागों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्याय न मिलने पर भावना चौहान ने घोषणा की है कि वह आगामी 20 अप्रैल से गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ के मुख्य द्वार पर बकाया वेतन, नियमित वेतन (DBT के माध्यम से) तथा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सत्याग्रह/भूख हड़ताल शुरू करेंगी।
उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर नियमानुसार बकाया वेतन, नियमित भुगतान एवं वेतन वृद्धि सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...

16 से 19 अप्रैल तक झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन,प्रवेश निःशुल्क।

रांची । रांची में आयोजित होने वाले झारखंड प्रार्थना महोत्सव को लेकर...