Home झारखण्ड धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।
झारखण्डराज्य

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

Share
Dhanbad Mayor laid the foundation stone of road and drain construction work.
Share

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या 1 एवं 3 में कई पथ और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास मेयर संजीव सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 1 में लगभग 48 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा, जबकि वार्ड संख्या 3 में करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे। इसी क्रम में वार्ड संख्या 1 के बढ़ई कुल्ही में भी मेयर ने पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...