Home झारखण्ड होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के 9वें दिन बाघमारा तथा गोविंदपुर प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा।
झारखण्डराज्य

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के 9वें दिन बाघमारा तथा गोविंदपुर प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा।

Share
On the 9th day of the Home Guard reinstatement process, female candidates of Baghmara and Govindpur blocks took the physical efficiency test.
Share

धनबाद । बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली प्रक्रिया के 9वें दिन बाघमारा तथा गोविंदपुर प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह से ही मैदान में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी कार्यवाही की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन केवल योग्यता और शारीरिक दक्षता के आधार पर ही किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक स्पर्धाओं में भाग लिया। मैदान में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की गहन जांच की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और चिकित्सा दल मौजूद रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति या चोट लगने पर अभ्यर्थियों को तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। गर्मी को देखते हुए मैदान में पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साथ हीं समय समय पर ट्रैक पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था, ताकि अभ्यार्थियों को परेशानी न हो।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...