Home झारखण्ड धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।
झारखण्डराज्य

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

Share
Appointment of new in-charges in many police station-OPs of Dhanbad.
Share

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस ट्रांसफर के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली समेत कई महत्वपूर्ण थाना और ओपी में नए प्रभारियों की तैनाती की गई। इस बदलाव को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

भूली ओपी का प्रभार अब विश्वजीत ठाकुर को सौंपा गया है, जबकि मैथन ओपी की जिम्मेदारी अभिनव कुमार को दी गई है। गोविंदपुर थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभारी बनाया गया है। आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ट्रैफिक थाना से एसआई शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी का प्रभारी बनाया गया है। शेखर कुमार को जोरापोखर से गलफरबाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंचेत ओपी के प्रभारी रहे प्रभात रंजन को अब तिसरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद को अलकडीहा ओपी भेजा गया है। राजेश कुमार को धनबाद थाना से लोदना का प्रभारी बनाया गया है। बिगन सोय को बरवाअड्डा से धनबाद महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरबाला भृंगराज को बाघमारा महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है। धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अकबर अहमद खान को मनियाडीह का प्रभार मिला है। अमृता खलको को कपूरिया भेजा गया है और प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना की कमान सौंपी गई है।
राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है। महुदा थाना में पवन पाठक को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...