धनबाद । नगर निगम वार्ड संख्या 1 की पार्षद तथा समाजसेवी मधुमाला को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा दिल्ली एनसीआर स्थित मोनार्क इंदिरापुरम हैबिटैट सेन्टर में आयोजित Indo International Intellectual कॉन्क्लेव 2026 में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया।
ज्ञात हो कि वार्ड 1 की पार्षद मधुमाला पिछले कई वर्षों से लायंस क्लब ,गंगा गौशाला सहित कई अन्य सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस कॉन्क्लेव में डॉक्टर मंगलेश्वर त्रिपाठी (सीनियर जॉर्नलिस्ट),जस्टिस मंजू शर्मा,सीबी तिवारी सीनियर ऑफिसर गृह मंत्रालय भारत सरकार,डॉक्टर वीक गफनी एकेडेमिक स्कॉलर ऑस्ट्रेलिया,डॉक्टर पीके राजपूत पूर्व अध्यक्ष कैडिला,टिल नुमन सिटीजन लेन स्विट्ज़रलैंड सहित अन्य कई देशों के प्रतिनिधि तथा अतिथिगण उपस्थित थे।
Leave a comment