Home उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री की मौजूदगी में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।
उत्तर प्रदेशराज्य

राज्य मंत्री की मौजूदगी में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।

Share
Lord Parshuram Jayanti celebrated in the presence of the Minister of State.
Share

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा,और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रम, हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। जिले मे गांवों से लेकर कस्बों तक के मंदिरों में विशेष पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धामय हो उठा।इसी के चलते जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर रनियाँ विधानसभा के खानचंदपुर स्थित निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में भी भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान परशुराम के पूजन-अर्चना से हुआ।जिसके बाद संत पुरोहित आचार्यो का माल्यार्पण व वस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की रक्षा और समाज में संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक प्रवचन और प्रसाद वितरण ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में ब्रह्म समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन एक जन उत्सव का रूप लेता नजर आया।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि “परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ खड़े होना ही सच्चा धर्म है।”
वहीं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने समाज में शिक्षा, संस्कार और एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान बउआ पांडे अरुण तिवारी मनोज बाजपेई रवि शशि द्विवेदी सहित आनेको लोग मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...