Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन।
उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन।

Share
SP's demonstration against smart prepaid meter in Aligarh.
Share

अलीगढ़। शहर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित लाल डिग्गी परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से आम जनता को आर्थिक और तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं हटाए गए तो लाल डिग्गी परिसर पर ताला जड़ दिया जाएगा। साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को तोड़ने का आह्वान भी किया, जिससे माहौल और ज्यादा गर्म हो गया।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को हटाया नहीं जाता, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोशी और प्रदेश सचिव मनोज यादव ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सरकार पर निशाना साधा और आंदोलन को और तेज करने की बात कही।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...