Home झारखण्ड प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी।
झारखण्डराज्य

प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी।

Share
Firing over dominance in illegal trade of banned Mangur fish.
Share

धनबाद : प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर चिरकुंडा थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई।विवेकानंद कॉलोनी निवासी व्यवसायी रौशन बर्णवाल को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने रविवार की सुबह उनके घर के बाहर खड़ी ऑटो पर फायरिंग कर दी।अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना पास के थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया।क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर पुलिस थाना ले गया।घटना के संबंध में पीड़ित रौशन बर्णवाल के पिता ने चिरकुंडा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...