Home झारखण्ड जनगणना 2027 के लिए आउटसोर्सिंग से नियुक्त होंगे 410 कर्मी।
झारखण्डराज्य

जनगणना 2027 के लिए आउटसोर्सिंग से नियुक्त होंगे 410 कर्मी।

Share
410 personnel will be appointed through outsourcing for Census 2027.
Share

झारखंड सरकार ने जारी किया अधिसूचना।

रांची । झारखंड सरकार ने आगामी ‘भारत की जनगणना 2027’ के सफल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में जनगणना कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर तकनीकी सहायकों और बहु-कार्य कर्मचारियों (MTS) की नियुक्ति की जाएगी. सेवा शर्तें और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सरकार ने स्पष्ट किया है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त इन कर्मियों की सेवा अवधि जून 2027 तक ही मान्य होगी।इसके अतिरिक्त, अधिसूचना में यह भी साफ कर दिया गया है कि इन पदों पर कार्य करने वाले कर्मी भविष्य में नियमित नियोजन (पक्का होने) का कोई दावा नहीं कर सकेंगे।यह अधिसूचना 16 मार्च को झारखंड के राज्यपाल के आदेश से संयुक्त सचिव मंजू रानी स्वांसी द्वारा जारी की गई है।

नियुक्ति एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से की जाएंगी

जनगणना जैसे विशाल राष्ट्रीय कार्य के लिए तकनीकी रूप से सक्षम जनशक्ति की यह तैनाती राज्य में डेटा संकलन और प्रशासनिक समन्वय को मजबूती प्रदान करेगी।
आउटसोर्सिंग के माध्यम से होगी भर्ती सरकार ने निर्णय लिया है कि इन पदों पर नियुक्ति एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से की जाएंगी।यह कदम भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और जनगणना-2027 के परिपत्र संख्या 7 को अंगीकृत करते हुए उठाया गया है।इन कर्मियों को मानदेय, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पदों का विवरण और प्रशासनिक ढांचा

– विभागीय अधिसूचना के मुताबिक, कुल 410 मानव संसाधनों की तैनाती की जाएगी।

– राज्य स्तर : कुल 6 पद (4 तकनीकी सहायक और 2 एमटीएस)

– जिला स्तर : राज्य के 24 जिलों के लिए कुल 72 पद (48 तकनीकी सहायक और 24 एमटीएस)

– नगर निगम स्तर : 9 नगर निगमों के लिए कुल 27 पद (18 तकनीकी सहायक और 9 एमटीएस)

– चार्ज स्तर : ग्रामीण (264) और शहरी (41) क्षेत्रों को मिलाकर कुल 305 तकनीकी सहायकों की नियुक्ति होगी

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...