Home झारखण्ड फर्जी ट्रक चोरी का खुलासा,स्क्रैप बेचने के लिए रची गई साजिश का भंडाफोड़।
झारखण्डराज्य

फर्जी ट्रक चोरी का खुलासा,स्क्रैप बेचने के लिए रची गई साजिश का भंडाफोड़।

Share
Fake truck theft exposed, conspiracy to sell scrap busted.
Share

धनबाद । महुदा थाना क्षेत्र में दर्ज एक कथित ट्रक चोरी का मामला पुलिस जांच में पूरी तरह उलट गया। साधारण चोरी की घटना समझे जा रहे इस मामले ने सनसनीखेज मोड़ लेते हुए सुनियोजित साजिश और अवैध स्क्रैप कारोबार का रूप ले लिया। जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता ने ही स्क्रैप बेचने के लिए खुद अपने ट्रक की चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी।

पुलिस ने मंगलवार तड़के कार्रवाई करते हुए जेएच 02 बीके 6340 नंबर के 18 चक्का ट्रेलर को अवैध लोहा स्क्रैप सहित बरामद कर वाहन मालिक को हिरासत में लिया। इस दौरान धनबाद के नव नियुक्त ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने भी थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपी से पूछताछ की।

मामले में महुदा थाना कांड संख्या 15/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं—303(2), 317(2), 238, 318(4), 338, 336(3) और 61(2)—में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच में ऐसे खुला राज

प्रारंभ में अविनाश कुमार राय ने अपने ट्रक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस को घटनास्थल और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में ट्रक के गुजरने का कोई सबूत नहीं मिला। इससे संदेह गहराया और जांच का दायरा बढ़ाया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजगंज स्थित रेणुका इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की, जहां से ट्रक बरामद हुआ। मौके पर ट्रक से स्क्रैप आंशिक रूप से उतारा जा चुका था।

आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म

पूछताछ में अविनाश कुमार राय ने स्वीकार किया कि उसने बाबलू शेख, निमाई महतो, राहुल और प्रकाश के साथ मिलकर स्क्रैप को अवैध रूप से बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए फर्जी ई-वे बिल तैयार कर “मो. इम्तियाज सन्स” के नाम पर माल खपाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित फैक्ट्री के मालिक और इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

कई लोगों पर मामला दर्ज

इस मामले में अविनाश कुमार राय समेत कई आरोपियों निमाई महतो, बाबलू शेख, राहुल, प्रकाश, मो. इम्तियाज सन्स, रेणुका इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और इंचार्ज पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

आरोपी जेल भेजा गया

मुख्य आरोपी और वाहन मालिक अविनाश कुमार राय को बुधवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस का बयान

मामले की शिकायत दर्ज कराने वाले सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चोरी के कोई प्रमाण नहीं मिले। आवेदक के बयान में विरोधाभास पाए जाने पर गहन जांच की गई, जिसमें पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

यह मामला न केवल पुलिस के लिए चौंकाने वाला रहा, बल्कि ट्रांसपोर्ट और स्क्रैप कारोबार में चल रही अवैध गतिविधियों की भी पोल खोलता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...