Home झारखण्ड आरोपी संजय कुशवाहा समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी।
झारखण्डराज्य

आरोपी संजय कुशवाहा समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी।

Share
The court acquitted all three accused including accused Sanjay Kushwaha.
Share

धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह के आवास पर हमला मामला।

धनबाद : वर्ष 2021 के चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व सांसद पीएन सिंह के आवास पर कथित हमले के आरोपी संजय कुशवाहा समेत तीन लोगों को बरी कर दिया।इस निर्णय के बाद आरोपियों और उनके समर्थकों में राहत का माहौल है।

हमला करने का लगा था आरोप

यह मामला कोरोना संक्रमण काल का है, जब डायमंड रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित रेलवे कॉलोनी को खाली कराने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई चल रही थी, उस समय स्थानीय लोगों में असंतोष था और वे पुनर्वास के लिए समय की मांग कर रहे थे।इसी क्रम में संजय कुशवाहा के नेतृत्व में कुछ लोग तत्कालीन सांसद के आवास पर अपनी बात रखने पहुंचे थे।बाद में इस घटना को लेकर आवास पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था।

किसी प्रकार का हमला नहीं किया : संजय कुशवाहा

मामले में आरोपी बनाए गए संजय कुशवाहा ने फैसले के बाद कहा कि यह पूरी तरह से साजिश के तहत दर्ज कराया गया केस था। उनका कहना है कि वे लोग कॉलोनी के निवासियों के लिए थोड़े समय की मोहलत मांगने सांसद के आवास पर गए थे, न कि किसी प्रकार का हमला करने।

संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया

वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोप सिद्ध नहीं हो सके, जिसके चलते तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहे इस मामले का अंत हो गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के साथ बैठक.

निजी स्कूलों को देंगे वार्षिक शुल्क का विस्तृत विवरण। अभिभावक क्वार्टरली दे...

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...

एयरपोर्ट निर्माण आंदोलन को मिलेगा व्यापक जनसमर्थन।

कतरास मंडल से 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी होगी सुनिश्चित।...