Home झारखण्ड विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।
झारखण्डराज्य

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

Share
MLA Raj Sinha warned of indefinite strike.
Share

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआडीह पुराना जीएम बंगला के समीप हुए भू-धंसान, गैस रिसाव तथा धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को अविलंब दुरुस्त करने एवं प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है।
ज्ञात हो कि घटना के दिन ही विधायक ने तत्काल धनबाद उपायुक्त, बीसीसीएल के सीएमडी सहित संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा वे दो बार घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिले तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए। पिछले दिनों पीबी एरिया के महाप्रबंधक से भी उनके कार्यालय में मिलकर अविलंब समस्या समाधान की मांग की थी।
विधायक ने कहा कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क बंद होने, भू-धंसान एवं गैस रिसाव जैसे गंभीर मुद्दों परश्र जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने में लगे हैं, जबकि आम जनता भारी परेशानी झेल रही है। इससे क्षेत्र के आम लोग आक्रोशित है।
इसी संदर्भ में विधायक ने धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन को पत्र सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि धनबाद से केंदुआ बाजार होते हुए बोकारो एवं रांची जाने वाली मुख्य सड़क पिछले लगभग 7 दिनों से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उक्त सड़क के किनारे माडा के जलापूर्ति योजना की 18 इंच एवं 14 इंच की पेयजल पाइपलाइन गुजरती है। यदि सड़क टूटने की स्थिति बनी रही तो पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे लाखों लोगों के समक्ष गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो जाएगा।
विधायक ने उपायुक्त से मांग किया हैं कि अविलंब सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया जाए, गैस रिसाव की रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाए जाएं तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो वे बाध्य होकर आज 23 अप्रैल से केंदुआडीह में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
इस पत्र की प्रतिलिपि बीसीसीएल सीएमडी, आरक्षी अधीक्षक धनबाद, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग तथा बीसीसीएल पि बी-एरिया के महाप्रबंधक को भी प्रेषित की गई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...