Home झारखण्ड जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।
झारखण्डराज्य

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

Share
In the first phase of Census 2027, the facility of 'self-enumeration' will start from May 1.
Share

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने एक समीक्षा बैठक कर बताया कि इस वर्ष आम नागरिकों के लिए ‘स्व-गणना’ की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है, जो 1 मई से प्रभावी होगी।

प्रमुख तिथियाँ और चरण :

  • स्व-गणना (पोर्टल के माध्यम से) : 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक।
  • प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) : 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक।

इस दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने मकान सूचीकरण कार्य की तैयारियों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने से नाराजगी जाहिर की, साथ ही इससे संबंधित समीक्षात्मक बैठक सभी चार्ज अफसर समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई है।

बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहारा, समेत जनगणना कार्य से संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...