Home झारखण्ड उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप
झारखण्डराज्य

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

Share
Excellent performance of upgraded high school Behrakudar, three students topped
Share

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय से तीन विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
विद्यालय के छात्र रौनक कुमार सिंह ने 89.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रिंस सिंह ने 85.80% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और शीतल कुमारी सिंह ने 81% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई। इन तीनों विद्यार्थियों की सफलता ने विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना लाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह के उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
इस उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षकगण आनंद कुमार, संजय भट्ट, अमरमणि तिग्गा, महावीर महतो, मजरुल हक, संजीव कुमार, आईसीटी प्रशिक्षक प्रेम चंद रजक तथा बीएड प्रशिक्षु प्रीतम कुमार ने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...