Home झारखण्ड भाकपा माले की टीम ने भू – धंसान घटनास्थल का किया दौरा।
झारखण्डराज्य

भाकपा माले की टीम ने भू – धंसान घटनास्थल का किया दौरा।

Share
CPI(ML) team visited the landslide incident site.
Share

धनबाद । बाघमारा क्षेत्र के टंडाबाड़ी में गुरुवार की रात भू-धंसान की घटना की खबर पाकर भाकपा माले की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। पीड़ित परिवारों से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। भू-धंसान में घरों का जमींदोज होने से 22 घरों के परिवार पूरी तरह से बेघर हो गये है। कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।जो अस्पताल में इलाजरत है। एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगो की संपति का काफी नुकसान हुआ है। हालात काफी भयावह बनी हुई है। लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। खौफ का मंजर लोगो के चेहरे में साफ़-साफ दिखाई दे रहा है।आशियाना उजड़ने से खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप एवं प्रचंड गर्मी में रहने को मजबूर है। घटना से प्रबंधन का तत्काल कार्यवाही में घोर निष्क्रियता से लोगो में काफी आक्रोश है। तत्काल में रहने के लिए कैंप की व्यवस्था,भोजन पानी व्यवस्था में प्रबंधन का घोर लापरवाही देखा गया। इस दौरान माले के टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने आए बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक विजय कुमार, उपमहाप्रबंधक जयंत कुमार जायसवाल से जबाव तलब किया।लोगों में डर का माहौल बना कर जहां तहां शिफ्ट करना चाहती है।अवैध खनन के कारण भू-धंसान हो रहे हैं। लोग जमींदोज हो रहे हैं। अवैध खनन पर प्रबंधन,प्रशासन और कोयला सिंडिकेट के मिलीभगत से अवैध कारोबार फलफूल रहा है। पूरे जिला के कोल बेयरिंग एरिया में घटनाएं हो रही है। प्रशासन और प्रबंधन हाथ पे हाथ धरे बैठी हुई है और घटनाओं का इंतजार कर रही है। महाप्रबंधक के घटनास्थल से लौटने के बाद उनके कार्यालय में माले के टीम पहुंची। महाप्रबंधक से कहा कि तत्काल राहत शिविर बना कर लोगो को रहने की व्यवस्था की जाये। भोजन, पानी, ठहराव स्थान पर बिजली की व्यवस्था की जाये, जल्द से जल्द पुनर्वास की व्यवस्था की जाये। उसके तहत मुआवजा, संपत्ति की क्षतिपूर्ति राशि, मकान एवं जमीन की राशि भुगतान किया जाये।
अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाए।
प्रबंधन की और आश्वासन मिला है।
तत्काल में भोजन पानी एवं राहत शिविर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। भाकपा माले के टीम में राज्य स्थाई समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद, राज्य कमिटी सदस्य शेख रहीम, रिंकू कुमार, संजय कुमार महतो, कैलाश हरि एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...