Home झारखण्ड शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।
झारखण्डराज्य

शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

Share
Guidelines given to magistrates and police officials to conduct peaceful examination.
Share

झारखंड पात्रता परीक्षा – 2024 : शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

आईआरआईएस अटेंडेंस सिस्टम से अभ्यर्थी की होगी पहचान।

मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध।

प्रवेश एवं निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम।

जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ आयोग का नियंत्रण कक्ष भी रहेगा प्रभावी।

धनबाद । रविवार 26 अप्रैल को जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा – 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने न्यू टाउन हॉल में सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में आयोजित परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा को भी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इसलिए किसी भी परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को उनके साथ टैग पुलिस पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाने, परीक्षा के दौरान कोई समस्या आने पर वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने, परीक्षा केंद्र पर कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होने देने, अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। कोई गलती की संभावना नहीं रहे। कोई कोताही नहीं बरते। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश एवं निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। इस बार आईआरआईएस अटेंडेंस सिस्टम से अभ्यर्थी की पहचान की जाएगी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जाँच करें। यह भी सुनिश्चित करें कि सही परीक्षार्थी अपनी सही सीट पर बैठे।

उन्होंने बताया कि आईआरआईएस अटेंडेंस सिस्टम एक अत्यंत सुरक्षित, स्पर्शरहित बायोमेट्रिक समाधान है जो आंखों की पुतली के चारों ओर स्थित रंगीन वलय (आइरिस) में मौजूद विशिष्ट पैटर्न की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली छवियां कैप्चर करके व्यक्तियों की पहचान प्रमाणित करता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी, परीक्षक या परीक्षा में लगा अन्य कोई व्यक्ति, परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों या उपकरणों का प्रयोग नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, चिप, कम्प्यूटर को प्रभावित करने वाला कोई उपकरण सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना निषिद्ध होगा। अभ्यर्थी केवल लेखन सामग्री लेकर ही प्रवेश करेंगे।

परीक्षा के अवसर पर सभी परीक्षा केन्द्रों तथा स्ट्रांग रूम परिसर के पास किसी भी मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार, छायाकार अथवा अन्य मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित एवं वर्जित रहेगा।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया। साथ में आयोग के निर्देश एवं प्रक्रिया का ध्यानपूर्वक पालन करने, प्रश्न पत्रों का मिलान कर लेने, दंडाधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने, परीक्षा केंद्र पर सतर्क रहने एवं कंट्रोल रूम के साथ सीधे संपर्क में रहने की हिदायत दी।

वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने परीक्षा से संबंधित समय सारणी, सीटिंग प्लान, विभिन्न प्रपत्र को भरने, अभ्यर्थियों का प्रवेश एवं निकास, दंडाधिकारियों का कर्तव्य, फ्लाइंग स्क्वाड एवं पुलिस पदाधिकारी का दायित्व, प्रश्न पत्रों का वितरण, गश्ती व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर दिशा निर्देश दिए।

झारखंड पात्रता परीक्षा – 2024 रविवार, 26 अप्रैल को जिले के 70 सेंटर पर संचालित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएगी।

बैठक के दौरान अभ्यर्थियों का सिटिंग अरेंजमेंट, प्रश्न पत्रों का वितरण, उत्तर पुस्तिका जमा करने, सीलिंग, सीसीटीवी अधिष्ठापन, ओएमआर शीट सहित आयोग के अन्य दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया।

परीक्षा के दौरान आयोग के नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ जिला नियंत्रण कक्ष भी प्रभावी रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0326 – 2311807 तथा 112 एवं आयोग के नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर +91-9431301636, +91-9431301419 है।

इसी बैठक में आगामी 3 मई को जिले के 7 सेंटर पर आयोजित होने वाली यूजी (नीट) परीक्षा को लेकर नीट के सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र शर्मा ने परीक्षा से संबंधित जानकारी पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीएलएओ राम नारायण खालको, एडीएम सप्लाई मो. जियाऊल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रेजरी ऑफिसर पंकज कुमार, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, घनश्याम दुबे के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा सभी दंडाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...