उच्च वर्गीय लिपिक में 4, प्रधान लिपिक में 4 तथा 5 अमीन को मूल कोटि से ग्रेड 3 में दी गई प्रोन्नति।
धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति तथा जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी।
जिला स्थापना समिति की बैठक में निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक में 4, उच्च वर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक में 4 तथा अमीन को मूल कोटि से ग्रेड 3 में प्रोन्नति दी गई। साथ हीं 25 लिपिक, 2 राजस्व उपनिरीक्षक तथा 1 अनुसेवक को सेवा संपुष्टि की स्वकृति दी गई।
वहीं जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक में 76 पंचायत सेवक को सेवा संपुष्टि तथा 32 पंचायत सेवक को एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, स्थापना उप समाहर्ता दिलीप महतो समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।
Leave a comment