Home झारखण्ड संध्या चौपाल में शामिल हुए उपायुक्त।
झारखण्डराज्य

संध्या चौपाल में शामिल हुए उपायुक्त।

Share
Deputy Commissioner participated in Sandhya Chaupal.
Share

तोपचांची के सुदूरवर्ती नेरो पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा।

सामूहिक एकता से बन सकेंगे स्वावलंबी : उपायुक्त

धनबाद । तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नेरो पंचायत में संध्या चौपाल के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा जागरूक किया गया। इस संध्या चौपाल में मुख्य रूप से गड़ीडीह, रंगरंगी, निमडीह, अमराडीह और मदनपुर के ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने सर्वप्रथम तीन अलग-अलग स्थानों पर पुष्पगुच्छ देकर उपायुक्त का स्वागत किया। हर्षोल्लास के साथ सभी टोला के ग्रामीणों ने उपायुक्त को भ्रमण कराया।

उपायुक्त ने ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं आजीविका के क्षेत्र में प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर बागवानी करना है तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन की दिशा में सामूहिक रूप से अग्रसर होना है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुँचाया जा सके।

धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन चौपाल को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहकर वास्तविक रूप से धरातल पर उतरें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...