Home झारखण्ड जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं।
झारखण्डराज्य

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं।

Share
Problems of common people heard in Janata Darbar.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

जनता दरबार में धनबाद, बरवाअड्डा, बैंकमोड, गांधीनगर, बलियापुर, चिरकुण्डा, झरिया, महुदा, कालूबथान, गोमो, टुंडी, गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

जनता दरबार में भूमि संबंधित विवाद, अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा, रंगदारी मांगने, राशन कार्ड से नाम विलोपन, सरकारी आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, आधार कार्ड बनाने, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण, भू-धंसान सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

निदेशक डीआरडीबी ने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवेदनों की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...