Home झारखण्ड जांच पड़ताल करके योग्य बालिकाओं का आवासीय विद्यालयों में करें नामांकन – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

जांच पड़ताल करके योग्य बालिकाओं का आवासीय विद्यालयों में करें नामांकन – उपायुक्त

Share
Enroll eligible girls in residential schools after investigation - Deputy Commissioner
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में निरसा, बलियापुर, टुंडी, गोविंदपुर, तोपचांची एवं झरिया में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा धनबाद, बाघमारा व पूर्वी टुंडी में स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालयों में अच्छे से जांच पड़ताल करके बालिकाओं का नामांकन सुनिश्चित करें। हर आवासीय विद्यालय में सभी कोटि के छात्र होने चाहिए। वहीं कुछ विद्यालयों में रिक्त स्थान को भरने के लिए उन्होंने पुनः प्रयास करके एक सप्ताह में रिक्त स्थान भरने का समय दिया। कहा कि नामांकन में आर्थिक रूप से कमजोर माता पिता के बच्चे छुटने नहीं चाहिए। उन्होंने माननीय जनप्रतिनिधियों से भी इसमें सहयोग करने का अनुरोध किया।

छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 453 रिक्ति के सामने 1138 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 446 बालिकाओं को नामांकन के लिए चिह्नित किया गया है। जबकि तीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों की 162 रिक्ति के लिए 158 छात्रों की अनुशंसा प्रखंड स्तरीय कमेटी द्वारा की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि नामांकन के लिए अनुशंसा पर आए आवेदनों में पारदर्शिता रखने के लिए आवासीय विद्यालयों के वार्डन वैसे आवेदन में बालिका के मता-पिता का पेशा, पूरा पता व मोबाइल नंबर प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। जिसकी जांच जिला स्तर से कराई जाएगी। तत्पश्चात उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने वार्डन को आवासीय विद्यालय का अच्छे से संचालन करने एवं कोई कमी नहीं रखने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, निरसा विधायक अरूप चटर्जी,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, डॉ मीतू सिन्हा,धनबाद सांसद प्रतिनिधि अजय सिन्हा,झरिया विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव,बाघमारा विधायक प्रतिनिधि निरंजन पांडेय,धनबाद विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिन्हा,टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश कुमार चौधरी,गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तथा सभी आवासीय विद्यालय के वार्डन मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...