Home झारखण्ड पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।
झारखण्डराज्य

पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।

Share
District level committee formed for preservation and digitization of manuscripts.
Share

धनबाद में “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।

धनबाद । भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत अब धनबाद जिले में भी प्राचीन पांडुलिपियों के प्रलेखन, संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक जिला स्तरीय समिति का गठन उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार किया गया है।

झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार, धनबाद के जिला खेल पदाधिकारी को इस मिशन के लिए नोडल पदाधिकारी (कला-संस्कृति) नामित किया गया है।

समिति की संरचना :

उपायुक्त एवं उप-विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों को शामिल किया गया।

अध्यक्ष : उपायुक्त एवं उप-विकास आयुक्त।

सचिव : जिला खेल सह-नोडल पदाधिकारी।

सदस्य : अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी।

विशेष आमंत्रित सदस्य : इतिहास एवं पुरातत्व विशेषज्ञ, BBMKU धनबाद के इतिहास विभागाध्यक्ष, तथा संबंधित मठ, मंदिर एवं आश्रम समितियों के प्रतिनिधि।

इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य धनबाद जिले में मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की पांडुलिपियों की पहचान करना, उन्हें सुरक्षित करना और भविष्य की पीढ़ी के लिए उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश दिया है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...