Home झारखण्ड समय से पूर्व सेवानिवृत मामले में वार्ता के बाद बीसीसीएल कर्मी का बंदी समाप्त।
झारखण्डराज्य

समय से पूर्व सेवानिवृत मामले में वार्ता के बाद बीसीसीएल कर्मी का बंदी समाप्त।

Share
BCCL employee's strike ends after talks in premature retirement case.
Share

धनबाद । ब्लॉक IV कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो ने बिहार कोलियरी कामगार यूनियन नेता जगत महतो के नेतृत्व में मंगलवार को उत्पादन एवं परिवहन कार्य सुबह से ठप्प कर दिया।मामला सेवानिवृत्ति से जुड़ा हुआ हैं।ज्ञात हो कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा नियम की अवहेलना करते हुए विगत माह पत्र देकर दस वर्ष पूर्व 30 अप्रैल 2026 से सेवानिवृत करने का पत्र जारी किया गया।जबकि, बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो 2035 में सेवानिवृत होंगे।
बता दें कि 20 अप्रैल को इसी मामले को लेकर परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समीप भूख हड़ताल किया गया था।जिसको लेकर आश्वासन के उपरांत भूख हड़ताल समाप्त किया गया था।एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं किया गया तो मंगलवार 28 अप्रैल को ब्लॉक IV कोलियरी परियोजना का उत्पादन एवं परिवहन कार्य बंद कर दिया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक (एचआर) अमित कुमार महतो, क्षेत्रीय प्रशासन अंकित श्रीवास्तव एवं परियोजना पदाधिकारी भोला भंडारी,सहायक प्रबंधक आलोक कुमार राय ने आंदोलरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो से बंदी स्थल पर वार्ता किया एवं आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह किया।
प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि इस आंदोलन को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन ने संज्ञान में लेकर डीओबी कमिटी की बैठक बुलाई गई।जहां समस्या का निदान हो जाने की उम्मीद जताई गई एवं क्षेत्रीय प्रबंधक के एक अधिकारी दल बीसीसीएल मुख्यालय के लिए रवाना हुए।मोहन लाल महतो के समस्या निदान में क्षेत्रीय प्रबंधन की तत्परता को देखते हुए बंदी दोपहर एक बजे समाप्त हुआ।
मौके पर जगत महतो, विकास कुमार महतो, सुरेंद्र चौहान, यशवंत कुमार, हिरन बाउरी सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...